मुजफ्फरपुर। मठ की जमीन पर घर बनाने का वि’रोध हुआ है। मामला मुशहरी मठ की जमीन पर पांच भूमिहीन परिवार के घर बनाने पर ज’मकर वि’वाद और हं’गामा हुआ है।
एक गुट निर्माण के लिए स्थल पर मिट्टी गिरवा रहा था, जबकि दूसरा गुट इसका वि’रोध कर रहा था। इसकी सूचना पर अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर व मुशहरी थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार द’लबल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने दोनों गुटों को समझाकर शांत किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि किसी भी मठ-मंदिर की जमीन पर बिना सहमति कोई भूमिहीन परिवार घर नहीं बना सकता है।
मुशहरी मठ की जमीन पर घर बनाने के उद्देश्य से मिट्टी गिरवा रहे टुनटुन मल्लिक और अन्य को किसी तरह का निर्माण कार्य करने से रो’क दिया गया है।
भूमिहीन परिवारों को बसाने के लिए मुशहरी पंचायत में सरकारी भूमि को चिहिन्त किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारी से सरकारी भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।


