वैलेंटाइन डे के दिन बीजी आई फोन पर दुल्हन, टूटी शादी

पटना : शादी के पहले एक छोटी सी बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि शादी देखते ही देखते टूट गई। दरअसल नालंदा के रहने वाले एक लड़के की शादी पटना के फतुहा में रहने वाली लड़की से तय हुई थी। वैलेंटाइन डे के दिन लड़के ने लड़की को फोन किया लेकिन फोन बिजी था।

Before The Wedding, The Bride Put A Unique Condition In Front Of The Groom,  Then This Scandal Took Place

बाद में लड़के ने फिर से जब कॉल किया तब लड़की ने बताया कि घर में एक ही मोबाइल है जिसे परिवार के सभी लोग उपयोग में लाते हैं, यह बात सुनकर लड़का लड़की से मिलने के लिए उसके घर पटना के फतुहा पहुंच गया।

लड़की को अपने पास बुलाकर उसने एक कागज पर उससे साइन करवाया।  कागज के टुकड़े पर लिखा था कि अगर तुम्हारा मोबाइल दोबारा बिजी मिला तो तुम्हें मैं छोड़ दूंगा। लड़की को यह बहुत नागवार गुजरी। लड़की ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद लड़की के परिजन फतुहा थाना पहुंच गए। पुलिस ने एक्शन में आते हुए लड़का और उसके परिवार के सदस्यों को तुरंत फतुहा थाने पर बुलाया। थाने में लड़की वालों ने लड़के से शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर लौट गये। शादी के महज दो दिन पहले एक छोटी सी गलती की वजह से दो परिवारों का मिलन नहीं हो सका। ये हाल तब था जबकि दोनों पक्षों में नाते रिश्तेदार घर तक पहुंच गए थे और विवाह के पूर्व की  कई रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। पुलिस महकमे के लिए भी यह मामला हैरान कर देने वाला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading