जमीन वि’वाद में जिं’दा ज’लाने मामले में बुरी तरह झुलसे हुए भाई व बहन की मौ’त हो गई है। पटना के पीएमसीएच में चल रहे इलाज के दौरान भाई-बहन की मौ’त हुई। पहले मंगलवार की सुबह पिंकी झा की मौ’त हुई और भाई संजय झा की मौ’त भी इलाज के दौरान हो गई।

पिंकी झा के गर्भ में पल रहे नवजात की पहली ही मौ’त हो चुकी थी। बता दें कि 10 फरवरी को भूमाफिया ने घर को कब्जा करने को लेकर घटना को अंजाम दिया था। घर को बुल्डोजर से तोड़ने के क्रम में परिवार के चार सदस्यों को जिं’दा जलाने का प्रयास किया गया था। अब इस घटना में झु’लस गए चार में से दो लोगों की मौ’त हो चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले 10 फरवरी को दबंगों ने जमीन हड़पने के चक्कर में चार लोगों को जिं’दा जलाने की कोशिश की थी। आ’गलगी की आस पास लोगों को जानकारी मिलने के बाद लोग जब जुटने लगे तो घ’टना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी काफी सवाल उठा था।

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड से जुड़े 8 अपराधियों को सोमवार को गि’रफ्तार कर लिया था। मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई, जिसमें से 8 अभियुक्तों को गि’रफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा के प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने यह जानकारी दी।

इससे पहले इस केस में शनिवार को मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम ने घ’टनास्थल पर जाकर सैंपल इकट्ठा किया और जांच के लिए भेजा था। एफएसएल के अधिकारियों ने सैंपल के रूप में घटनास्थल से बुलडोजर के द्वारा ढहाए गए मकान के टुकड़े, जले हुए कपड़े इकट्ठा कर आगे जांच के लिए भेजा है। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड स्थित एक मकान और जमीन की दावेदारी का मा’मला पटना हाईकोर्ट में चल रहा है।

इस बीच गुरुवार की देर शाम करीब 20 से 25 की संख्या में आए भू मा’फियाओं ने संजय झा नामक व्यक्ति के मकान को ज’बरन बुलडोजर से ढहाने की कोशिश की थी। इसके बाद घर को आग लगा दिया था। आग लगाकर जिं’दा ज’लाकर मा’र डालने की कोशिश में घर के तीन सदस्य गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गए जबकि एक हल्के रूप से झु’लसे थे।