बिहार बजट : 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ, इन क्षेत्रों पर दिया जायेगा ज़ोर, जानें….

बिहार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आगामी बजट में करीब दस फीसदी की बढ़ोतरी की तैयारी है। 28 फरवरी को बिहार में राज्य बजट विधानमंडल में पेश किया जाना है। इसके लिए सभी विभागों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का प्रस्तावित आकार वित्त विभाग ने प्राप्त कर वार्षिक बजट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हाल ही में विभागीय अधिकारियों एवं आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बैठक भी आयोजित की गयी।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar gave a statement on the Hijab controversy  that started from Karnataka people reaction - बिहार का विनाश पुरुष- हिजाब  विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था की स्थिति ज्यादा प्रभावित नहीं होने और केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ने, कर्ज लेने की सीमा चार फीसदी होने व आंतरिक स्रोतों से प्राप्त आय के आधार पर बजट आकार 2.40 लाख करोड़ हो सकता है।

आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना है। इसी प्रकार, अन्य मदों में भी राज्य को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं। पिछले राज्य बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ था। इसमें 22 से 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार राज्य बजट में इस वर्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आधी आबादी के विकास से जुड़े क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा। इनमें नये अस्पतालों के निर्माण, मरीजों के जांच व इलाज की सुविधाओं में बढ़ोतरी सहित अन्य पहल शामिल होगी।
वहीं, महिलाओं के विकास को लेकर छात्राओं के लिए स्कूली शिक्षा व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में सहूलियत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित अन्य विषय शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
डिजिटल बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा छह और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बिहार बजट पर केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना का भी प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। इसके आधार पर नई परियोजनाएं भी लेने की तैयारी की जा रही है। इनमें आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विषयों सड़क, बिजली, संचार क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने का प्रावधान शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading