
MUZAFFARPUR : आज मुज़फ़्फ़रपुर न्यायालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, जिलाधिकारी मो0 सोहैल, मुज़फ़्फ़रपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार समेत नगर विधायक व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा पर परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद मुज़फ़्फ़रपुर शहर में रोजाना लगने वाले जाम और अतिक्रमण को देखकर अनदेखा करने के आरोप में किया गया है।

अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह 14 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर (अघोरिया बाजार) से सुबह करीब 10 बजे कचहरी के लिए निकले. मुख्य चौक पर पहुँचने के बाद देखा कि बड़ी गाड़ियों का प्रवेश निषेद के बावजूद ट्रैक्टर और ट्रक शहर की तरफ जा रहा था. जिसके कारण पूरा चौक जाम था. वही ट्रैफिक पुलिस चुप चाप खड़ी थी.

अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह सुबह 10 बजे से करीब 12:30 बजे बजे तक जाम में फसे रहे.वही समय की बर्बादी एवं अपने मुवक्किल का कार्य बाधित होने से तनावग्रस्त हो गए और मूर्छित होकर गिर गए. वही अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह को कोर्ट पहुँचते पहुँचते दोपहर का एक बज गया. जिस कारण वो अपने मुवक्किल के पैरवी में विलंब हो गए.
अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार (मुख्य मंत्री,बिहार), नर्मदेश्वर लाल (आयुक्त तिरहुत प्रक्षेत्र), मो. सोहैल (जिलाधिकारी, मुज़), मनोज कुमार (वरीय पुलिस अधीक्षक, मुज़) एवं सुरेश शर्मा (नगर विधायक) पर परिवाद दायर किया है.
