समस्तीपुर : लोजपा छात्र जिलाध्यक्ष के चाचा के निधन पर सांसद प्रिंस राज ने जताया शोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत में लोजपा छात्र जिलाध्यक्ष मुरारी तिवारी के चाचा सत्यानंद तिवारी उर्फ फेकन तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से सांसद प्रिंस राज ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी।

इस दौरान सांसद प्रिंस राज ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी, प्रदेश महासचिव बिट्टू गुप्ता, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, राष्ट्रीय छात्र महासचिव ऋषि सिंह,

जिला युवा उपाध्यक्ष राजा पासवान, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, फराज अनवर, दीपक राज कुशवाहा, गोपाल राय, बबी राय, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोककुल परिजनों से संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.