मुजफ्फरपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन जिले के 76 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।

परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों में काफी उत्साह रहा। वहीं कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्ष के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में गणित की परीक्षा हुई।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा होने से पहले पहुंचे। वहीं परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को पर्याप्त दूरी के साथ पंक्तिबद्ध कराकर एडमिट कार्ड व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच के बाद अंदर कक्ष में प्रवेश कराया गया।
जबकि गश्ती दल दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कॉलेज स्टाफ द्वारा भी जांच की गई। उत्साहित परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्था से खुशी है।






