बेगूसराय के महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा में दो बच्चों की सं’दिग्धावस्था में मौ’त हो गई। दोनों ब’च्चे सगे भाई बहन हैं। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इससे पहले एक अन्य भाई की भी कुछ दिन पहले मौ’त हो चुकी है। हा’दसे के बाद से मां की हा’लत विक्षिप्त जैसी हो गई है। पूरे गांव में मा’तम पसरा है। पुलिस का कहना है कि पो’स्टमार्टम के बाद ही मौ’त का कारण पता चल सकेगा।

बताया जाता है कि वभनगामा वार्ड नंबर दस निवासी प्रवीण पंडित उर्फ खखरु पंडित के सात वर्षीय पुत्र आदित्य व चार वर्षीया पुत्री कोमल की मौत अचानक को हो गई। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, एएसआई अनिल कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल के साथ पहुंचे और ला’श को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

घटना के संबंध में उसकी मां अहिल्या देवी ने बताया कि वह तुलसीपुर में रह रही थी। दिन में बेटे आदित्य की तबीयत बि’गड़ने लगी। उसे बखरी इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौ’त हो गई। इधर बेटी कोमल की त’बीयत बि’गड़ने पर इलाज के लिए बेगूसराय ले गई, डॉक्टरों ने उसे भी मृ’त घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्चों की मौ’त से परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक साथ दो बच्चों की मौ’त की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। इन बच्चों के पिता प्रवीण पंडित बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। अभी भी वह परदेश में ही हैं।

एक साथ दो बच्चों की मौ’त से मां वि’क्षिप्त सी हो गई है। रोते-रोते उसकी हालत खराब हो जा रही है। कुछ दिन पहले दो वर्षीय बेटे आशीष कुमार की भी मौ’त हो गई थी।

घर पर सांत्वना देने पहुंचे लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। दोनों ब’च्चों की मौ’त का कारण अभी पता नहीं चला रहा है। पुलिस के अनुसार पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त का कारण पता चल पाएगा।