खुशखबरी : स्नातक में नामांकन के लिए मिलेगी स्कॉलर्शिप, जल्द करे आवेदन

बिहार में 12वीं की पढ़ाई कर रहे गरीब मेधावी छात्रों की पढ़ाई पैसै की कमी से नहीं रुकेगी। वे स्नातक में बीए, बीएससी, बीटेक, एमबीबीएस समेत अन्य कई कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। फीस में उनकी मदद यूथ ड्रीमर्स फाउंडेशन करेगा। फाउंडेशन की ओर से बिहार के कक्षा 12वीं में पढ़ रहे वैसे छात्र-छात्राएं जिनकी सालाना पारिवारिक आय डेढ़ लाख से कम है, उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Graduation Resources | AZCAST

संस्था की कोशिश है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई वित्तीय बाधाओं के कारण बीच में न छोड़े। संस्था के सह संस्थापक सौरभ मेहरोत्रा और मनीष शर्मा ने बताया कि हमने अब तक पांच सौ स्कूल-कॉलेजों के साथ मिलकर 10 हजार से ज्यादा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दिलाने में मदद की है।

यह लगातार जारी है। स्नातक प्रथम वर्ष में तनाव मुक्त नामांकन सुनिश्चत करने के लिए चयनित विद्यार्थियों को मई 2022 से पूर्व छात्रवृत्ति के लिए चयन कर लिया जाएगा।

सौरभ ने बताया कि हम बिहार के ग्रामीण इलाके के छात्रों तक पहुंचना चाहते हैं, ताकि प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके। इसका नाम वीणा-उपेंद्र स्कॉलरशिप है। बिहार के छात्र-छात्राएं इसमें 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए https://bit.ly/VUS2022-23 पर जाकर एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना पड़ेगा और खुद से संबंधित कुछ जानकारियां देनी होंगी। फॉर्म भरने में करीब 15 मिनट का समय लगेगा। सालाना पारिवारिक आय के लिए चुने जाने के बाद आय प्रमाण देना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.