पटना साइंस कॉलेज के फैराडे छात्रावास में रै’गिंग का स’नसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रावास में 15 फरवरी की रात्रि में बीएससी पार्ट वन के गणित ऑनर्स के छात्र से डांस कराया और विरोध करने पर मा’रपीट की। छात्र के पिता ने यूजीसी एंटी रै’गिंग सेल में शि’कायत करते हुए नौ सीनियर छात्रों पर आरोप लगाए हैं। यूजीसी ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखा, तब इस मामले का खुलासा हुआ।
![]()
यूजीसी ने इस घटना की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। शुरुआती जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपित नौ छात्रों को छात्रावास से नि’ष्कासित कर दिया है। अभी जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन सभी के खि’लाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आ’रोपितों में आजाद आलम, इरफान अली, यूसुफ हुसैन, नवनीत कुमार, अमरजीत कुमार, अब्दुला फैजल, शशि रंजन, विवेकानंद झा और रोहित सिंह के नाम शामिल हैं। फैराडे छात्रावास के अधीक्षक संदीप गर्ग को पत्र लिखकर कॉलेज प्रशासन ने इन्हें निकालने और अपने स्तर से भी जांच कराने का आदेश दिया है।

घटना के बाद पीड़ित छात्र कमरा छोड़कर सीधे अपने घर आरा चला गया। इसके बाद इसके पिता ने सीधे यूजीसी के एंटी रै’गिंग हेल्प लाइन सेंटर में फोन कर शि’कायत कर घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी। छात्र ने आरोप लगाया कि सीनियर छात्रों ने पहले डांस करने को कहा। अ’भद्रता की। इसका वि’रोध किया तो मा’रपीट की।

यूजीसी से पत्र प्राप्त होने के बाद कॉलेज ने अपने स्तर से जांच करायी। इसमें पता चला कि नौ छात्रों ने मिलकर पार्ट वन के छात्र के साथ रै’गिंग की थी। पार्ट वन के छात्र को कमरा नंबर 45 एलॉट किया गया था। हालांकि इससे पहले इस कमरे में रहने वाले सीनियर छात्र इसे छोड़ने की बात कई बार कह चुके थे। पर जूनियर छात्र कमरा नहीं छोड़ रहा था। इसके बाद ही पार्ट वन के छात्र के साथ कमरा नंवर 45 में 15 फरवरी की देर रात तक रैगिंग की गयी।

साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसआर पद्मदेव ने कहा, ‘यूजीसी से पत्र प्राप्त होने के बाद पीड़ित छात्र के पिता से बात भी हुई। पीड़ित छात्र से जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इस घटना में शामिल कुछ छात्रों को पकड़ा गया है। उन्हें छात्रावास से हटाने का आदेश दिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।’