
MUZAFFARPUR : आज शनिवार दिनांक 15.12.2018 को चक्कर स्थित बचपन प्ले स्कूल में वार्षिक खेल-कूद का आयोजन किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इस प्रतियोगिता में दौड़, स्पून मार्बल, बुक बैलेंसिंग आदि खेल-कूद का आयोजन किया गया.

साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान पर भी बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया और अभिभावकों से निवेदन किया गया की वो पॉलीथिन बैग का प्रयोग न करें. इसके स्थान पर कपडा, जूट तथा कागज़ के बैग का प्रयोग करें. इसके अलावा बच्चों ने बहुत सारे सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर, श्री रविशंकर सिंह के साथ कौंसलर मौसमी कुमारी, स्निग्धा सिन्हा, अलीशा फारुखी, आकांशा, कृति, श्रुति, सौम्य, पद्मा, तथा रौषनी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही.
