
SHEOHAR : सांसद रमा देवी को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा सम्मानित करने पर शिवहर में एक कार्यक्रम कर भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया है।स्थानीय बरसा मीटिंग हॉल में शिवहर लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम आयोजित कर शिवहर जिला भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे के अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा एवं चिरैया विधायक लालबाबू राय की उपस्थिति में सांसद रमा देवी को फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया है।।

कार्यक्रम में सांसद रमा देवी को सम्मानित करते हुए कार्यकर्ताओं ने गर्व महसूस करते हुए कहा है कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र का जनता आपके कार्यशैली एवं दृढ़ संकल्पित होने के कारण तथा क्षेत्र की सर्वांगीण विकास करने के कारण आप पर मोहित है।शाल ओढ़ाते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने कहा है कि पूरे देश में अपने शिवहर जिला का नाम रोशन किया है, आप हमेशा आगे बढ़ते रहे शिवहर लोकसभा क्षेत्र की जनता आपको हमेशा साथ देते रहेंगे।

जबकि प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा ने कहा है कि उपराष्ट्रपति के द्वारा आप सम्मानित किए गए हैं या शिवहर जिला वासियों के लिए गौरव की बात है शिवहर की जनता आपके लिए फिदा है उन्होंने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि अगर कार्यकर्ता ठान लेंगे तो दर्द को संगीत में बदल देंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ने कहा है कि आपका कार्यकर्ता सबल व संकल्पित है जो उप राष्ट्रपति के द्वारा सम्मान लाकर शिवहर लोकसभा में लाकर दिया है उसे हर एक जनता प्रफुल्लित है।