मुजफ्फरपुर : किस रूट पर रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-सुगौली और मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा। इन दोनों रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे से बढ़ाकर 150 की जाएगी।

51 किमी मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ट्रैक नवीनीकरण कार्य पर 21 करोड़ रुपये जबकि 101 किमी मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड के ट्रैक नवीनीकरण पर एक करोड़ 35 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रेलवे ने राशि आवंटित की है।

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण होने से पश्चिम बंगाल, झारखंड व असम समेत पूर्वोत्तर भारत व उत्तर भारत के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी। डबल लाइन होने के कारण इस रेलखंड पर लगातार यात्री ट्रेनों के अलावा मालगाड़ी की संख्या बढ़ी है।

इस रेलखंड से राजधानी व हमसफर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें उत्तर व पूर्वोत्तर भारत के बीच फेरे लगाती हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड सिंगल लाइन है। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के विकल्प के तौर पर मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड का इस्तेमाल किया जाता है।

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड उत्तर बिहार का व्यस्तम रेलखंड माना जाता है। इस रेलखंड पर कुल क्षमता का 89.76 प्रतिशत इस्तेमाल किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यस्त रूट होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। ट्रेनें तय समय पर चलने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading