DUMRAO : संदिग्ध वाहन का पीछा कर रही पुलिस वैन हो गई दुर्घटनाग्रस्त, एसआई शहीद, चालक समेत तीन जवान जख्मी

डुमरांव . संदिग्ध वाहन का पीछा कर रही नया भोजपुर ओपी की पुलिस वैन शनिवार की रात साढ़े बारह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसआई दीना नाथ सिंह (55 वर्ष) शहीद हो गए। वही निजी वाहन चालक मनोरंजन यादव व होमगार्ड के दो जवान प्रकाश कुमार व राज कुमार को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना पुराना भोजपुर-नियाजीपुर मार्ग पर नोनियाडेरा गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार एसआई दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में नया भोजपुर ओपी पुलिस एनएच 84 पर पुराना भोजपुर के समीप के रात्रि गश्ती में थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब लदी है जो तेज रफ्तार से जा रहा है।

पुराना भोजपुर चौक पर रोकने का प्रयास किया गया तो वह तेज रफ्तार से भागने लगा। जिसके बाद एसआई दीना नाथ ने पीछा करने का निर्देश दिए। पीछा करते-करते 13 किलोमीटर सहियार गांव के समीप पहुंच गये। रात साढ़े बारह बजे की करीब काफी तेज आवाज हुई। जिसके बाद लाइट कट गई। हमलोगों को लगा कि कोई बड़ी दुर्घटना हुई है। जब सड़क पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो सड़क के किनारे पलटी हुई है। लोगोंने जब नजदीक पहुंच कर टार्च जलाया तो देखा कि पुलिस के जवान अंदर बेहोश पड़े हंै। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंची।

बिजली के खंभे में टकराने से हुआ हादसा : सिमरी प्रखंड के नोनियाडेरा के समीप वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद हवा में लहराती हुई पुलिस वैन तीस मीटर दूर जा गिरी।

इसमें सवार छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में पनवार टोला गांव निवासी एसआई दीना नाथ सिंह, होमगार्ड जवान बगेन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी प्रकाश कुमार व नावानगर निवासी राज कुमार के अलावे निजी वाहन के चालक मनोहर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सिमरी पुलिस को दी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह की पहल पर घायलों अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने एसआई दीना नाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.