मुजफ्फरपुर। स्कूलों में माध्यान भोजन का संचालन करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि दो वर्षो के प्रखंड के 257 विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का संचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है।
28 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को मध्यान भोजन दिया जाएगा। प्रखंड साधन सेवी सह मध्यान भोजन प्रभारी नवग्रह नारायण सिंह नवेंदु ने बताया कि आगामी 28 फरवरी से प्रखंड के 257 विद्यालयों में फिर से योजना शुरू होगी।
जानकारी हो कि 18 फरवरी 2020 से शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। 20 मार्च 2020 से कोरोना को लेकर विद्यालय में बच्चों का आना बंद कर दिया गया था।



