इंटर परीक्षा के मूल्यांकन ड्यूटी में ‘फंड’ और ‘मूनलाइट’ गुरु जी की भी ड्यूटी लगायी गयी है। यह कमाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का है। हकीकत में किसी भी गुरुजी के नाम का अस्तित्व सारण में नहीं है।

जिले में 26 से शुरू होने वाले इंटर मूल्यांकन में लगाए गए एमपीपी शिक्षकों की बिहार बोर्ड से अनुमोदित सूची में यह सनसनीखेज मामला उजागर होने के बाद सारण में भी हड़कप है। बोर्ड से अनुमोदित सूची में गुरुजी को ‘कुमारी मूनलाइट’ ‘कुमारी फंड’ ‘कुमारी पॉइंट’ ‘इंटरटेनमेंट कुमार और ग्रीटिंग्स के नामों का अप्वाइंटमेंट लेटर भेजा गया।




सारण जिले में उच्च शिक्षा से लेकर प्रारंभिक स्तर तक गड़बड़ियों का सिलसिला चलता रहा है। विभिन्न मामलों में शिक्षा विभाग की किरकिरी होती रही है क्योंकि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण समेत 7 महापुरुषों के जीवनी को सिलेबस से हटाने के बाद हो हंगामा हुआ। हिंदुस्तान की पहल पर पुनः पीजी के सिलेबस से हटाए गए महापुरुषों के नामों को शामिल किया गया। उसके बाद विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और पंजीयन में एक ही रोल नंबर और पंजीयन संख्या आवंटित कर दी गई थी। अभी हाल में छात्राओं के नैपकिन के पैसे भेजने में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था । जिसकी जांच चल रही है। यह तो अब हद हो गई जब गुरुजी ही एंटरटेनमेंट कुमारी, पॉइंट मूनलाइट और फंड बना दिये गए।

औरा वर्जिन, कुमारी टैलेंट पांडेय, कुमारी मूनलाइट, कुमारी होप, कुमारी क्वीन, कुमारी औसपीसीएस, नॉलेज लाइट, नॉलेज गोट्स, किलर कुमार लियोन, कुमार ओम लाइट, कुमारी औरा, जय लाइट पंडित, इन ह्यूमन ऑफरिंग, फोरमैन कुमारी, जेंटल चौधरी, हॉप ओपिनियन, इफ यू समेत 35 से अधिक नाम।