मुजफ्फरपुर। इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड परिसर स्थित नगर निगम का जलापूर्ति पंप दो दिनों तक बंद रहने के बाद देर रात चालू हुआ।
मोटर में आयी तकनीकी गड़बड़ी के कारण पंप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी, इससे इमलीचट्टी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, कंपनीबाग खुदीराम बोस मार्ग, कर्बला, योगिया मठ से लेकर सरैयागंज टावर तक के एक दर्जन से अधिक मुहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित रही।
इसके कारण लोग दो दिनों तक परेशान रहे। जलापूर्ति शाखा के प्रभारी सुनील कुमार पूरी टीम के साथ जले हुए मोटर को बदल नया मोटर लगा पंप को चालू करने में बुधवार की देर शाम तक लगे रहे। देर रात पंप को चालू कर दिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।





