गर्लफ्रेंड से गया था मिलने, पी’ट-पी’टकर उ’तारा मौ’त के घाट

जमुई :  एक युवक की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी गई। आ’रोप है कि उसका गांव की महिला से अवैध संबंध था। लोगों का कहना है कि जिससे वह मिलने गया था, वह उसकी गर्लफ्रेंड है। घटना खैरा थाना क्षेत्र के तांती टोला की है। बुधवार की देर रात चिहुटिया गांव निवासी जोगी सिंह (36) तांती टोला की एक महिला से मिलने आया था।

Mob Lynching | न्यूज़क्लिक

पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद पड़ोसी महिला के घर में घुस गए और जोगी सिंह के साथ मारपीट करने लगे। जोगी ने विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद आ’ननफानन में उसे अस्पताल में भ’र्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भी’ड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान के अनुसार, माले की जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आ’रोपियों की त’लाश में छा’पेमारी चल रही है। मामले में आगे की का’र्रवाई चल रही है।

मृतक के बड़े भाई गंगाधर सिंह ने बताया कि महिला से जोगी पिछले 1 वर्ष से फोन पर लगातार घंटों बातें किया करता था। दोनों काफी करीब थी। दोनों लॉकडाउन से पहले तमिलनाडु में एक ही जगह पर काम करते था।

जब महिला तमिलनाडु से वापस आई तो जोगी भी उसके पीछे-पीछे वापस घर चला आया। जोगी की अभी तक शादी नहीं हुई थी, जबकि महिला शादीशुदा थी। कई बार महिला द्वारा फोन करने के बाद बुधवार रात वह मिलने गया था। इसी दौरान पड़ोसियों ने पी’ट-पी’टकर मार डाला।

महिला ने आ’रोप लगाया कि बुधवार रात धोबी तांती, शम्भू तांती, राधे तांती, कुलदीप तांती, चन्द्रकी तांती, अनिल तांती, नवीन तांती, बिसो तांती, मोहन तांती, अनिल ठाकुर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने लगा।

इससे जोगी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात इलाज के लिए खैरा अस्पताल लाया गया था। महिला ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading