मुजफ्फरपुर : आलू की फसल झूलसा की चपेट में, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में आलू की फसल अचानक झुलसा की चपेट में आ गई है। इससे आलू उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।

 

सहजपुर कोठी गांव के उमाशंकर प्रसाद सिंह के आवेदन पर बुधवार को पौधा संरक्षण विभाग के उप निदेशक राधेश्याम कुमार ने सहजपुर गांव पहुंच कर आलू पर झुलसा की जांच की और किसानों को इसके उपचार की जानकारी दी है।

इससे पहले किसान उमाशंकर प्रसाद ने कृषि विभाग से इसकी लिखित शिकायत की थी। अधिकारी ने मौके पर लीची और सेव के पौधे के रोगग्रस्त होने की जांच भी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading