मुंगेर : गुरुवार की शाम धरहरा थाना क्षेत्र के अमंझर कोल काली के पास एक युवक को घा’यल अवस्था में पुलिस को मिला। उसका हाथ पैर बं’धा था और गला क’टा हुआ था। घायल युवक की पहचान ईस्टकॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव कब्रगाह के रहने वाले गणेश राउत का 15 वर्षीय बड़ा पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई।

इस संबंध में रुपेश के पिता गणेश राउत ने बताया कि मेरा बेटा सुबह 11:00 बजे घर से निकला था। कहां गया कुछ पता नहीं। शाम में पुलिस ने फोन किया कि आपका बेटा कोलकाली में घा’यल मिला है। उसका ग’ला क’टा हुआ है।

पिता ने बताया कि पुलिस की सूचना पर हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां हमारे बेटे की स्थिति चिं’ताजनक है। उनका पी’ठ पर भी चो’ट के निशान हैं और ग’ला क’टा हुआ है ।वह कुछ नहीं बोल पा रहा है। सदर अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में इलाज कर रहे डॉक्टर संतोष कुमार ने कहा कि रुपेश की हा’लत चिं’ताजनक है। ग’ला क’टा हुआ है ।बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल रूपेश के पिता गणेश ने बताया कि मैं सदर अस्पताल मुंगेर में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता हूं। हमारे दो बेटे हैं। 15 वर्षीय रूपेश कुमार एवं एक 10 साल का बेटा है राजीव। रुपेश मैट्रिक की परीक्षा तारापुर में रहकर दे रहा था। उसका परीक्षा केंद्र तारापुर में ही था।

बुधवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद वह देर शाम घर जमालपुर लौटा था। वह पढ़ने में बहुत तेज है ।आज दिन के 11:00 बजे घर से खाना खाकर नि’कला था। कहां गया ,किसके साथ गया पता नहीं? लगभग चार बजे पुलिस ने मुझे फोन किया आपका बेटा रूपेश घा’यल अवस्था में मिला है।आप सदर अस्पताल आइए।

घटना के संबंध में आरक्षी उपाधीक्षक नंद जी प्रसाद ने कहा कि धरहरा थाना को सूचना मिली कि 15 वर्षीय बच्चे को कोलकाली में किसी ने मा’रपीट कर छो’ड़ दिया है।

उसका ग’ला भी क’टा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे। जहां घायल रूपेश को उठाकर स’दर अ’स्पताल इलाज के लिए लाया। उन्होंने कहा कि घ’टना के पीछे के कारणों का जां’च कराया जा रहा है।
