मुजफ्फरपुर। बेनीबाद ओपी पुलिस ने एक ट्रक अ’वैध यूरिया पिरौछा चौक के समीप एनएच 57 से बरामद किया। यूरिया की खेप नेपाल भेजी जा रही थी। मामले में बीएओ के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हि’रासत में लिया है।
बेनीबाद ओपी प्रभारी को गु’प्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में यूरिया खाद अ’वैध रूप से का’लाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक पर लोड यूरिया बरामद की।
पूछताछ के दौरान चालक न तो सही कागजात दिखा पाया और न ही सही जानकारी दी। बेनीबाद पुलिस यूरिया समेत ट्रक को ज’ब्त कर थाना पर ले आयी।
चालक ने जानकारी दी कि वह तुर्की मीनापुर से यूरिया ले जा रहा था जिसे नेपाल बोर्डर पर पहुंचाना था। बीएओ अजीत कुमार ने ट्रक पर बरामद 210 बोरी यूरिया की जब्ती सूची बनाकर प्रा’थमिकी द’र्ज करायी है।
ओपी प्रभारी ने बताया कि चालक से पू’छताछ हो रही है। उनकी नि’शानदेही पर आगे की का’र्रवाई की जा रही है।



