बिहार : अब एप से होगी सिंचाई, जाने खासियत….

राज्य में सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की मॉनिटरिंग अब एप्लीकेशन के माध्यम से होगी। इसके लिए गुरुवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ‘दृष्टि’ एप लॉन्च किया। परियोजना प्रबंधन में आदर्श बदलाव लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया।

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana (PMKSY) Scheme - IndiaFilings

यह एप अपनी तरह का पहला सिस्टम टू हैंडल एंड ट्रैक इंस्पेक्शन (दृष्टि) एप है। इससे निरीक्षण अधिकारियों को परियोजनाओं की प्रगति के बारे में रीयल टाइम रिपोर्टिंग बाध्यकारी हो गयी। अनिवार्य रूप से रिपोर्ट को अपलोड करना होगा।

इस अवसर पर मंत्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा सिस्टम को प्रभावी और कुशल बनाने के लिए तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित किया है।

मुख्यमंत्री सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की निगरानी करते हैं और हमेशा उन्हें समय पर पूरा करने पर जोर देते हैं। यह एप उनके विजन के अनुरूप है।

इससे विभाग की परियोजनाओं को गति देने और इसे समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। यह विभिन्न योजनाओं की निगरानी में इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने में मदद करेगा। इससे सिस्टम में पारदर्शिता लाने और हमारी परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य में दक्षता लाने के लिए तकनीक की खोज लगातार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को ई-ऑफिस की शुरुआत की गई।

विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि दृष्टि एप के माध्यम से मुख्यालय द्वारा विभन्नि परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से की जाएगी।

साथ ही यदि किसी कार्य में कोई बाधा आती है तो उसके निवारण के लिए मुख्यालय स्तर से त्वरित कार्रवाई संभव होगी। परियोजना स्थलों पर मैन पावर और सामग्री की उपलब्धता, भौतिक प्रगति, देरी के कारणों के साथ-साथ दिनवार जियो टैग की गई तस्वीरों आदि से जानकारी देने में आसानी होगी। मुख्यालय के अधिकारी इन सूचनाओं तक तुरंत कारगर उपाय कर सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading