कौन थी वो, जिसने करोड़ो के सोने की लू’ट में निभाई मुख्य भूमिका

वैशाली जिला के हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 1.5 करोड़ व सुरभि ज्वेलर्स से चार किलो सोना लू’ट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। विशेष टीम ने सदर थाना के मझौलिया रोड में आस मोहम्मद के घर पर छा’पेमारी कर वैशाली जिला के नगर थाना के बागदुल्हन के पोखरा मुहल्ले के मो.मेराज, मो.फैजान व वसीम राज को गि’रफ्तार किया।

बुधवार, 07 जुलाई, जानिए आज के सोने-चांदी का भाव

जबकि वैशाली जिला के महुआ थाना के चकमजहिद गांव का रवि राज फरार हो गया। गि’रफ्तार ब’दमाशों के पास से एक पि’स्टल, चार का’रतूस, एक मिस फा’यर का’रतूस, एक खो’खा, एक गुप्ती, एक सर्जिकल ब्लेड, दो किलो च’रस ब’रामद हुआ है। मो.मेराज पेशेवर लुटेरा गिरोह का सरगना है।

इसके अलावा सरैया व अहियापुर थाना क्षेत्र से सात अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान भी मौजूद थे।

एसएसपी ने बताया कि मेराज ड्रग के धं’धे में उतरने की तैयारी में था। इसी को लेकर वह सदर थाना क्षेत्र में अपने गि’रोह के साथ आया था। इसके अलावा किसी बड़ी आ’पराधिक घटना को अंजाम देने की सा’जिश भी र’च रहा था।

उन्हें सूचना मिली कि यह गिरोह सदर थाना के मझौलिया में आस मोहम्मद के घर में जुटे हैं। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान व एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

इस छापेमारी में मेराज सहित दो अन्य को गि’रफ्तार किया गया। इस छा’पेमारी में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक मणिभूषण कुमार, रामजीत यादव, देवव्रत कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।

एसएसपी ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ मेराज ने मुथूट फाइनेंस कंपनी व सुरभि ज्वेलर्स की तीन दिनों तक रेकी की। इसके बाद लूट को अं’जाम दिया। मेराज के विरुद्ध नगर थाना, सकरा, औद्यागिक क्षेत्र थाना व समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में 16 मामले दर्ज है। उसके विरुद्ध दो सीसी एसटीआर के तहत भी मामला द’र्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.