मधुबनी : बच्चों की नादानी की वजह से सात एकड़ धान का बोझ जलकर राख…!!

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों की नादानी की वजह से खलिहान में रखे तीन किसानों के सात एकड़ घान का बोझ जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखियापट्टी गांव निवासी किसान भोगी पासवान, रामप्रीत पासवान एवं बद्री पासवान पिछले शुक्रवार को अपने सात एकड़ खेत में तैयार धान का फसल काट कर थ्रे¨सग के लिए गांव स्थित खलिहान में रखे थे। शनिवार की देर शाम गांव के बच्चे आग तापने के ख्याल से धान के बोझ के ढे़र के बगल में रखे पुआल के टाल से पुआल खींचकर आग तापने लगे। इस दौरान आग की तेज लपटों ने पुआल टाल को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग फैलकर धान के फसल को भी अपने चपेट में ले लिया। इधर आग की लपटें उठती देख घटना स्थल पर पहुंचे किसान व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन, तबतक काफी देर हो चुकी थी। खलिहान में रखे तीन किसानों के सात एकड़ धान का बोझ एवं राम पासवान का एक पुआल का टाल जलकर राख में तब्दील हो गया।

पीड़ित किसानों ने बताया कि मेहमान के बल बूते उगाएं गए सात एकड़ धान का बोझ जल कर राख हो गया। किसान को इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। लेकिन इस आग ने उनके मुंह से निवाला छीन लिया है। इधर अग्नि पीड़ित किसानों ने मधवापुर अंचलाधिकारी एवं साहरघाट थाना को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.