मुजफ्फरपुर : रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन मड़वन प्रखंड के करजा हाईस्कूल में हुआ। रोजगार मेला के मुख्य अतिथि डीएम प्रणव कुमार, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया।

मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा, डीडीएम नाबार्ड जूही प्रवासिनी, बीडीओ, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, बीपीएम आशुतोष कुमार, जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर, एचआर प्रबंधक उज्ज्वल कुमार, अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के सचिव तथा मड़वन की सभी टीम उपस्थित थे।

इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से जीविका मुजफ्फरपुर द्वारा बेरोजगार युवक व युवतियों को संगठित क्षेत्रों के गैर सरकारी संस्थाओं में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने, डीडीयूजीकेवाई से प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ने व प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने हेतु रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला लगाया गया।

इस रोजगार मेले में संगठित क्षेत्रों में ग्रामीण युवा एवं युवतियों को विभिन्न कंपनियां जैसे सीस सिक्योरिटी गार्ड, शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत फर्टिलाइजर्स, वर्धमान, जीफोरएस सिक्योरिटी, विजन इंडिया, यूनिटी मायक्रो फाइनेंस बैंक आदि कंपनियों में सीधे रोजगार मुहैया कराई गई।

इस रोजगार मेला के माध्यम से 591 युवक युवतियों का डायरेक्ट प्लेसमेंट हुआ। इसके अलावा डीडीयूजीकेवाई में कौशल प्रशिक्षण के लिए 215 लोगों का चयन हुआ। डीपीएम अनिशा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित समाज के उत्थान के लिए जीविका विभिन्न कार्यो द्वारा हमेंशा तैयार रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading