PATNA : कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन, देश की रक्षा से किया खिलवाड़ : केशव मौर्य

पटना. राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इसके बाद कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में सोमवार को बीजेपी ने देश भर में 70 जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पटना में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की झूठ पकड़ी गई है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष और संसद की सदस्यता के इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया
केशव ने कहा कि राफेल के मामले में कांग्रेस ने झूठ की इमारत खड़ी की। कांग्रेस के बारे में जनता यह जान गई है कि यह झूठ बोलने की मशीन है जो लगातार झूठ बोलती रहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया है। उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की गाल पर करारा तमाचा पड़ा है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को सही बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राफेल को देश के लिए अच्छा बताया है।
आकाश से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने किया भ्रष्टाचार
केशव ने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसे आरोप लगाए जिसे देश की जनता न सुन सकती है और न सह सकती है। बीजेपी के लिए पहले देश, फिर दल और अंत में व्यक्ति है। वहीं, कांग्रेस के लिए इसका उल्टा है। उनके लिए पहले व्यक्ति, फिर दल और अंत में देश है। कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाया है। इनका इतिहास रक्षा सौदे में कमीशन लेने से भरा है। आकाश से लेकर पाताल तक कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है।

केशव ने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठा रही है। इनकी आदत है फैसला पक्ष में हो तो ठीक नहीं और पक्ष में न हो तो गलत। कांग्रेस न संविधान को मानती है और न संवैधानिक संस्थाओं को स्वीकार करती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.