मुजफ्फरपुर : कब से चलेगी पछिया हवा, जानें….

मुजफ्फरपुर। पिछले दो दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। दिन में तेज धूप व रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च तक 10 से 12 घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। इस कारण शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.