भूतों की टोली संग शिव की निकलेगी बारात, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

बिहार : मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न शिवालयों से भव्य शोभा यात्रा हर वर्ष निकली जाती हैं। इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा का प्रबंध किया गया हैं। कोविड -19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विधि-विधानों से महाशिवरात्रि पर्व को मानाने की शहर में पूरी तयारी की गई हैं।

महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्था बनाएं रखने में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति के क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनायें रखते हुए किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो जाएं इसके लिए अपने स्तर से विशेष तैनाती बरती जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष गश्ती की व्यवस्था जारी रखेंगे एवं सतर्कता बरतेंगे।

पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से आदेशों का अनुपालन करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के प्रभार में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक रहेंगे।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर की गई प्रतिनियुक्ति के अतिरिक्त बचे हुए पदाधिकारी पर्यवेशीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड, जिला मुख्यालय में सुरक्षित दंडाधिकारी के रूप में मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे।

मुजफ्फरपुर के गरीब स्थान मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों से निकलने वाली  शोभा यात्रा के लिए पुलिस टीम की तरफ से विशेष व्यवस्था की गयी हैं।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है , इसके अलावा कई चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए है।

पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों व हुरदंगी से निपटने के लिए भी विशेष टीम का गठन किया गया है।  जिससे आवागमन सुचारू रूप से कार्यरत हो सके। झांकी के दौरान पुलिस सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading