मुजफ्फरपुर : गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष बने प्रमंडलीय आयुक्त

मुजफ्फरपुर। प्रमंडलीय आयुक्त मिहिर कुमार ङ्क्षसह श्री गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने उनके नामपर मुहर लगा दी।

पर्षद ने 11 सदस्यीय न्यास समिति में एसडीओ पूर्वी को पदेन उपाध्यक्ष एवं एनके सिन्हा को सचिव बनाया है। समिति का गठन पांच वर्षों के लिए किया गया है।

मालूम हो कि जिला के समाहर्ता की ओर से इसका प्रस्ताव पहले ही भेजा गया था। पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इसमें कहा गया है कि मंदिर की सभी संपत्तियों का इंद्राज मंदिर के नाम से ही होगा। न्यास समिति के पदाधिकारी या सदस्य को इसकी संपत्ति का हस्तांतरण, बदलैन, बिक्री या पट्टा पर देने का अधिकार नहीं होगा।

ऐसा करना अवैध होगा। साथ ही ऐसा करने वाले पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा। समिति मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा एवं पूजा-पाठ की व्यवस्था करेंगे। आय-व्यय की शुचिता रखना समिति की कसौटी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading