मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट कालीबाड़ी रोड तीन पोखरिया निवासी अर्चना पंडित के मोबाइल पर काल कर एक लाख रुपये की रं’गदारी मांगी गई है। रं’गदारी नहीं देने गो’ली मा’रने की ध’मकी दी गई है।
अर्चना पंडित नगर निगम के वार्ड-42 की वर्तमान पार्षद है। उन्होंने इस संबंध में मिठनपुरा थाना में प्रा’थमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया प्रा’थमिकी द’र्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रा’थमिकी में उन्होंने कहा है कि रविवार की शाम लगभग 6.34 बजे वह अपने पति शशिभूषण पंडित के हरिसभा चौक के निकट खरीदारी कर रही थी। उसी समय उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया।
काल करने वाले कहा कि उसे एक लाख रुपया दोगे की नहीं। रुपया नहीं दोगी तो गो’ली मा’र दूंगा। उसने कहा है कि इस काल के बाद उसका परिवार भ’यभीत है।




