मुजफ्फरपुर। शहर के गोबरसही स्थित उदय प्रीमियर होटल में युवा राजद जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान को तेज करने के साथ ही एमएलसी उम्मीदवार शंभू सिंह को जितवाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
राजद नेताओं ने कहा कि अभी विधान परिषद के चुनाव होने वाले है। राजद पूरी ताकत और मजबूती के साथ भाई शंभू सिंह को जितवाने को संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक बड़ा लक्ष्य हमें सफलता की ओर ले जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार के उज्ज्वल भविष्य के बारे में युवाओं को ही सोचना पड़ेगा। अभी राजद की ओर से सदस्यता अभियान चल रहा है।
अभी वक्त है अपने संगठन को मजबूत करने का। यदि पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से संगठन विस्तार के लिए काम किया तो तेजस्वी यादव को 2025 में सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए एक-एक बिहारी को जागरूक करना किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार की और देश की द’मनकारी सरकार जिसके कारण आज देश का युवा रोजगार के लिए त’रस रहा है, व्यवसायी सु’रक्षा के लिए तरस रहा है, वर्तमान सरकार ता’नशाही रवैया अपनाते हुए राज कर रही है। युवा राजद के नेताओं ने कहा कि आज हर जगह जनता के बीच हाहाकार मचा हुआ है।
2020 में ही जनता ने राजद को चुनने का काम किया था और युवा दिलों की धड़कन तेजस्वी यादव को सीएम भी चुनने का काम किया था लेकिन द’मनकारी नी’तियों के ब’लबूते अपनी सरकार बनाने वाले ता’नाशाह नीतीश कुमार ने धो’खे से अपनी सरकार बना ली और बिहार के जनता के आस को तोड़ने का काम किया।
सरकार की इन्ही दमनकारी नीतियों से लड़ने के लिए और इनकी ता’नाशाही को खत्म करने के लिए हमे एकजुट होना पड़ेगा. हमे अपनी ताकत बढ़ानी होगी पार्टी के हाथ को और मजबूत करना होगा
आज वक्त आ गया है आगाज का, आज वक्त आ गया है बदलाव का, दोस्तों माननीय तेजस्वी यादव जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर हमे अपने संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साथियों वि’रोधी हम तोड़ने की कोशिश करेंगे हमे बाटने की कोशिश करेंगे।
विधान परिषद का चुनाव बिहार की नई रूप रेखा तय करेगा और तब बनेगा एक नया बिहार. लेकिन हमें टूटना नही है हमें झुकना नहीं है पूरी ताकत ईमानदारी और निष्ठा से भाई शंभू सिंह जी को एमएलसी के चुनाव में जीत दिलवा कर पार्टी को मजबूत करना है।

