मुजफ्फरपुर : शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए होना चाहिए : प्रो.ममता

मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बिहार विश्वविद्यालय इकाई की ओर से सोमवार को विश्वविद्यालय इकाई का गठन, संगठनात्मक बैठक व राष्ट्र सेवा विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

इसमें विद्यार्थी की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. प्रो. ममता कुमारी ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह हमेशा विद्यार्थियों की सेवा में तात्पर्य रहा है। उन्होंने ने छात्रों से आह्वान किया कि शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए होना चाहिए।

विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज विवि में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस समस्या को दूर करने के लिए एबीवीपी को लगातार कैम्पस में संघर्ष करना होगा। विवि में कहीं भी पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो रहा है।

विश्वविद्यालय संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण के साथ छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण करने का काम करती है। जिला प्रमुख प्रो. चौधरी साकेत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा कार्य में अग्रसर रहते हैं। कोरोना संकट के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डाल पीड़ितों को दवा व भोजन उपलब्ध कराया।

मौके पर विभाग संयोजक चंद्रभानु सिंह, जिला संयोजक मृणाल शुभम, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीनिवास, गौरव त्रिवेदी, प्रान्त जिज्ञासा प्रमुख योगेंद्र उपाध्याय, सोशल मीडिया सह-संयोजक स्पर्श सौर्य, सुशील, अभिनव कुमार, अभिषेक सुमन, राजू झा, अभिषेक कुमार, चक्रपाणि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.