मुजफ्फरपुर : शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए होगी खास व्यवस्था, जानें….

मुजफ्फरपुर। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम को मजबूत करने और योजनाओं से शत-शत प्रतिशत लाभ देने की पहल की गई है। इसके लिए आशा हर घर विजिट कर डाटा अपडेट करेंगी।

इसके लिए आशा को स्मार्ट फोन दिया गया है। सीएस डॉ. वीरेंद्र कुमार के अनुसार सरकार प्रायोजित योजनाओं को आन स्पाट पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आशा को एंड्राइड मोबाइल फोन दिया जा रहा है।

मुख्यालय के निर्देश पर आशा को देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने चार हजार मोबाइल फोन खरीदा है। इसके साथ कालाजार खोज अभियान, टीबी खोज, कोरोना मरीजों की खोज, गर्भवती महिलाओं की सूची, कुपोषित बच्चों व समेत अन्य सर्वेक्षण के डाटा को आनलाइन अपलोड करने में आशा को मदद मिलेगी।

अभी आफलाइन डाटा संग्रह होने से ट्रैकिंग करने में काफी परेशानी होती है। कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आती रहती हैं। अब मोबाइल फोन में आशा किसी भी प्रोग्राम के तहत जिस स्थान पर काम करेंगी, वहीं से संबंधित पोर्टल पर उसका फीडबैक अपलोड कर देंगी।

जिला से लेकर मुख्यालय तक सब कुछ आनलाइन हो जाएगा तो किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी। एक क्लिक पर किसी भी योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा सकती है।

अभी योजनाओं का आनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण कई कार्यक्रम की स्थिति प्रभावित हो रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि आशा को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

धीरे-धीरे सभी पीएचसी में जब आशा मोबाइल पर रहेंगी तो बेहतर परिणाम भी सामने आएगा। सरकार का उद्देश्य है कि टीकाकरण शत-प्रतिशत हो। यदि इसका डाटा प्रतिदिन अपडेट किया जाए तो निश्चित रूप से तेजी से इसमें सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading