MUZAFFARPUR : 11वीं के छात्र ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

MUZAFFARPUR : नगर थाना क्षेत्र के नवाब रोड चंदवारा पीएसएस के समीप 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक आलम साहब ने बताया कि मृतक छात्र उनके मकान में लगभग दो महीनों से रह रहा था। हालांकि मृतक की बुआ ने बताया कि आज सुबह उनके घर मिठनपुरा से खाना खा कर वहां से आया है। और अचानक मकान मालिक के द्वारा फोन किया गया कि उनका भतीजा फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की छान बीन की और यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक छात्र हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर ग्राम निवासी महबूब आलम के 18 वर्षीय पुत्र आहया आलम बताया जाता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.