अजीबोगरीब : इश्क़ और इंतज़ार का अपना ही मज़ा है, जाने पूरी कहानी

बिहार : कहते हैं इश्क और इंतजार का अपना ही मजा है। ऐसा ही कुछ मामला बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में सामने आया है जहां, पहले तो शादी में हंगामा हुआ। हाईवोल्‍टेज ड्रामे के बाद युवक पर लड़की का अ’पहरण करने का आ’रोप लगा। इसके बाद प्रेमी जोड़ा घर छो’ड़कर फरा’र हो गए। मामला पुल‍िस तक भी पहुंच गया। लड़की ना’बालिग निकली फिर कोर्ट ने उसे र‍िमांड होम भेज द‍िया। अब जब 18 साल की युवती हो गई तो अब लड़की को र‍िमांड होम से छुटृी म‍िल गई है।

Permission sought from administration for marriage said if not received then consider us dead from Corona mpsn | शादी के लिए मांगी प्रशासन से अनुमति, कहा- अगर नहीं मिली तो हमें भी

इस बीच अजीबोगरीब बात यह हुई कि अब तक फ’रार चल रहा पत‍ि पुल‍िस ग‍ि’रफ्त में आ गया है। अब बालिग हो चुकी युवती कह रही है कि परिजनों के साथ नहीं बल्‍क‍ि अपने प‍त‍ि के साथ ही रहूंगी, यानी इसको लेकर अब भी भीतर ही भीतर ह’लचल है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कुछ यूं है।  विक्की नाम के युवक ने वर्ष 2018 में शादी की नीयत से अपने पड़ोस की लड़की के साथ भाग गया। लड़की ना’बालिग थी इसलिए लड़की का अ’पहरण का केस किया गया।

ऐसा परिजनों का कहना है कि भागने के बाद उसने लड़की से शादी भी कर ली।  इस मामले में लड़की के घरवालों ने विक्की कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ अ’पहरण व पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और लड़की को ढूंढ कर उसे कोर्ट तक ले आई। लड़की ने न्यायालय को बताया कि वह अपने पति विक्की कुमार उर्फ बच्चा के साथ रहना चाहती है। हालांकि, ना’बालिग होने की वजह से तब न्यायालय ने लड़की को रिमांड होम भेज दिया। बा’लिग होने पर लड़की को रिमांड होम से छुट्टी मिली तो वह अपने पति के साथ रहने की बात कहने लगी। लड़की को विक्की कुमार के नानी के घर पर रखा गया।

इस बीच कहानी में तब ट्विस्ट आ गया जब विक्की को गि’रफ्तार कर लिया गया। दरअसल, इस मामले में विक्की कुमार उर्फ बच्चा की गि’रफ्तारी का आदेश निर्गत था और वह करीब चार साल से फरार था। दारोगा संजय कुमार ने इस कांड का अनुसंधान लेने के बाद विक्की कुमार उर्फ बच्चा की गि’रफ्तारी उसके ननिहाल बगही के निमिया टोला से कर ली। मामला हीं फंस गया है और लड़की और लड़के के परिजनों के बीच काफी टेंशन है।

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर के अनुसार बसवरिया निवासी विक्की उर्फ बच्चा की गिरफ्तारी कांड के जांच अधिकारी दारोगा संजय कुमार ने उसके ननिहाल बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमिया टोला से की है। पूछताछ के बाद पुलिस विक्की को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि विक्की चार वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ले से ना’बालिग लड़की का अपहरण कर शादी रचाने के मामले में फरार था और उस पर नाबालिग के अ’पहरण का केस था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading