विमेंस डे वीक : मेरी बेटी मुझे लौटा दो, जानें….

बिहार : नालंदा में 4 महीने से एक मां ना’बालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। 20 अक्टूबर को राजगीर थाने में केस दर्ज कराने के बावजूद कोई का’र्रवाई नहीं हुई। अब बेटी की बरामदगी के लिए मां ने एसपी के पास गुहार लगाई है।

55+ Beautiful Mother Daughter Quotes In Hindi - माँ-बेटी पर अनमोल वचन व  सुविचार

दरअसल, पी’ड़ित मां का कहना है कि ‘रिश्तेदारों ने उसकी बेटी का अ’पहरण कर लिया है। पहली बार अ’पहरण करने के बाद यौन शो’षण किया गया। दो दिन बाद बेटी को वापस कर दिया गया। फिर 12 दिन घर से जबरन बेटी को उठा ले गए।

पिछले साल अक्टूबर महीने में ही अ’पहरण किया गया था। इस मामले में बादल डोम, उसके चाचा उमेश भगत समेत पांच लोगों के खिलाफ अ’पहरण की एफआईआर 20 अक्टूबर को राजगीर थाना में दर्ज कराई गई थी।

चार महीने बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इधर, आ’रोपियों के प’रिजन पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। निराश होकर पी’ड़ित मां बुधवार को समाहरणालय पहुंची थी। एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

पी’ड़ित प’रिजनों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर महीने में आ’रोपी बादल डोम ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इस दौरन आ’रोपी ने उसके साथ बिहार शरीफ में रख यौन शो’षण भी किया।

परिजनों ने दबाव दिया तो आ’रोपी ने दो दिनों बाद उसे छोड़ दिया। आ’रोपी के चाचा ने दोनों की शादी कराने का वा’दा किया था। 12 दिन बाद आ’रोपी ने दोबारा किशोरी को घर से अ’पहरण कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि थाना जाने पर उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है। वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। प’रिजन अनहोनी की आशंका से भी परेशान हैं।

ना’बालिग की मां ने अनुसंधानकर्ता के ऊपर ला’परवाही लगाते हुआ कहा कि अनुसंधानकर्ता की ओर से कार्रवाई नहीं करने का ही नतीजा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कोर्ट से वारंट भी नहीं निकलवाया गया है। न्याय मांगने पर उन्हें थाने से गा’ली मिलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading