मुजफ्फरपुर। मद्य निषेद्य आइजी अमृत राज ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों को शराब बिक्री के लिए बदनाम हाट स्पाट चिन्हित करने का निर्देश दिया।
उस स्थान के हाट स्पाट बनने के कारणों की पहचान कर उसका निदान करने का टास्क भी अफसरों को दिया गया। मद्यनिषेध से जुड़े कां’डों का स्पीडी ट्रायल करने का भी निर्देश भी दिया गया।
होली पर्व को देखते हुए पांच मार्च यानी शनिवार से शराब की ब’रामदगी के लिए वि’शेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।
एडीजी संजय सिंह ने सेक्टर व बीट बांटकर रात्रि ग’श्ती की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश अफसरों को दिया।





