
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मिल रही जानकारी के मुताबिक एक स्कूली बस सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान ये घटना घटी. घटना के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. मामले की सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. उससे पहले गांव के लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया.

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के पलट जाने से 40 से ज्यादा बच्चे घायल हो गये हैं. इनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रुप से घायल बच्चों को DMCH रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम सभी जख्मी बच्चों का इलाज कर रही है. बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चे सकुशल हैं. वहीं कुछ की हालत थोड़ी खराब है. उनका इलाज किया जा रहा है.
फिलहाल सभी घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. पूरी घटना मथुरापुर ओपी के बेगमपुर के पास की है. हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया. इस हादसे के बारे में बच्चों के परिजनों को जैसे ही पता चला वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस सोर्स बता रहे हैं कि बच्चों को स्कूल ले जा रही बस के अचानक पलटी मारने से ये हादसा हुआ है. बस की रफ्तार थोड़ी ज्यादा थी. बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई.
