मुजफ्फरपुर : किन वजहों से पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई स्थ’गित?

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से सात मार्च से शुरू हो रही पीजी सत्र 2019-21 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थ’गित कर दी गई है। सात, आठ और नौ मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थ’गित करने को लेकर विवि की ओर से पत्र जारी किया गया है।

मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से विवि समेत सभी अंगीभूत कालेज के कर्मचारियों की ह’ड़ताल के कारण कालेजों और पीजी विभागों में एडमिट कार्ड नहीं पहुंच सका है।

परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से पहले तीन दिनों की परीक्षा स्थगित की गई है।

इसके बाद यदि कालेजों में एडमिट कार्ड भेजा जाता है तो आगे की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।

बता दें कि पीजी के इस सत्र की अब तक सभी परीक्षाएं हो जानी चाहिए थी, लेकिन सत्र विलंब होने के कारण अबतक इसके एक ही सेमेस्टर की परीक्षा हो सकी है। चार अप्रैल से इस सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जानी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.