मुजफ्फरपुर। दिल्ली एनसीआर नोएडा में फ्लैट दिलाने का झां’सा देकर 23 लाख 36 हजार रुपए ह’ड़पने का आ’रोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मोतीझील के बीबी घोष लेन निवासी गोपाल कुमार रस्तोगी ने नगर थाने में प्रा’थमिकी दर्ज कराई है।
इसमें काजीमोहम्मदपुर के खबड़ा रोड संकट मोचन, पानी टंकी के नजदीक रहने वाले आशीष कुमार मिश्रा को आ’रोपित बनाया है। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रा’थमिकी द’र्ज कर मामले की जां’च कराई जा रही है।
प्रा’थमिकी में गोपाल कुमार रस्तोगी ने कहा है कि आ’रोपित आशीष कुमार मिश्रा उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर नोएडा में प्रापर्टी खरीद बिक्री का काम करता है।
दिल्ली एनसीआर नोएडा में एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध है। उसने वह फ्लैट खरीदने का आग्रह किया। अपने स्वजनों से विचार-विमर्श के बाद फ्लैट खरीदने को राजी हुआ।
तब आशीष से तीसरी मंजिल पर 1250 वर्ग फीट के फ्लैट की कीमत 51 लाख 25 हजार रुपये तय हुई। कई किश्तों में उसे 54 लाख 86 हजार रुपये उसे दिया। काफी टाल-मटोल व सामाजिक द’बाव पर इस साल 11 जनवरी को 1050 वर्गफीट का फ्लैट निबंधित कराया।
इसकी कीमत 31 लाख 50 हजार थी। शेष 23 लाख 36 हजार रुपया दस दिनों के अंदर देने का आश्वासन दिया गया। इसके लिए 30 जनवरी की डेडलाइन तय की गई।
उसी दिन शाम में आशीष कुमार मिश्रा अपने दो साथियों के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा। उसने पि’स्टल दिखाकर अ’भद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ध’मकी दी कि अगर रुपये का तागदा किया या करवाया तो जा’न से मा’र देंगे। जो फ्लैट दिए हैं उस पर भी कब्जा कर लेंगे।


