आजादी का अमृत महोत्सव : राष्ट्रपति कोविंद ने फिटनेस रन को हरी झंडी दिखाई

रविवार के दिन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने समारोह में हिस्सा लिया। उनके साथ देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, इस समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने फिटनेस रन को हरी झंडी दिखाई।

राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद ने आजादी का अमृत महोत्सव फिटनेस रन को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दौड़ भी लगाई। आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जो प्रगतिशील भारत के 75 साल, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए मनाया जाता है।

 

jagran

राष्ट्रपति भवन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी गई, जिसमें कहा गया, ‘राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में एक फिटनेस रन को हरी झंडी दिखाई । राष्ट्रपति के साथ, राष्ट्रपति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ में भाग लिया।’

 

इससे पहले एक प्रेस रिलीज में, राष्ट्रपति ने कहा था कि हम अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इन कार्यक्रमों में लोग विशेषकर युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें अपने अतीत से जुड़ने और अपने इतिहास को फिर से देखने का मौका देते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading