मुजफ्फरपुर : फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरपुर। बिहार विद्यालीय बालक अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें जीत दर्ज कर मुजफ्फरपुर, बिहार एकलव्य सेंटर, बक्सर व समस्तीपुर की टीम प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंच गई है।

पहला सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर तथा दूसरा सेमीफाइनल एकलव्य सेंटर व बक्सर के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच दोपहर में खेला जाएगा।

शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मौजूदा चैम्पियन एकलव्य सेंटर की टीम ने रोहतास को 2-0 से, दूसरे में मेजबान मुजफ्फरपुर ने लखीसराय को 4-0 से, बक्सर ने कटिहार को 3-0 से चौथे व अंतिम क्वार्टर फाइनल में समस्तीपुर ने मधुबनी को सडेन डेथ में 6-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले मैच में एकलव्य की ओर से मो. सरफराज अली ने 38वें व राज करण कुमार ने 55 वें मिनट गोल किए। दूसरे में मुजफ्फरपुर के आनंद अनुराग ने 28वें, नितिन कुमार ने 30वें, आदित्य ने 33 वें व मो. शहजाद ने 59वें मिनट में गोल दागे। तीसरे में बक्सर के सोनू कुमार ने 46वें, शत्रुघ्न कुमार ने 53वें व अमन खां ने 56वें मिनट में गोल किए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.