बोचहां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहां के तत्वावधान में पंचायतों में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर मिशन इंद्रधनुष के तहत समारोह आयोजित कर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मणि शंकर चौधरी, कोविड-प्रभारी डॉ. विनोद यादव, बीएमसी विक्रांत विक्की एवं बीसीएम मिथिलेश झा ने संयुक्त रूप से विभिन्न केंद्रों पर फीता काटकर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर आरबीएसके फार्मासिस्ट डॉ. इरफान एवं एएनएम ने मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण किया।



