मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम चालू होने से यात्री निकाल सकते हैं टिकट

मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) चालू हो गई। इससे यात्री खुद स्मार्ट कार्ड व ऑनलाइन पेमेंट एप से राशि भुगतान कर अनारक्षित टिकट कटा सकते हैं।

सोनपुर रेल मंडल की ओर से जंक्शन परिसर स्थित अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर के पास टच सक्रीन चार एटीवीएम लगाए गए हैं।

इससे यात्री आसानी से सामान्य टिकट के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों को अनारक्षित व प्लेटफॉर्म टिकट के लिए काउंटर पर लंबी कतारों में लगने से निजात मिलेगी।

टिकट के अलावा एटीवीएम से यात्री आरक्षित टिकट के पीएनआर की ताजा स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.