धन कुबेर महाराज निकले छपरा के जेई शंभू नाथ सिंह, जानें….

छपरा के जेई शंभू नाथ सिंह की अकूत कमाई का अंदाजा, इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 5 वर्ष में 26 अंचल संपत्तियां खरीदी। इसमें पटना में एक फ्लैट के अलावा छपरा में 25 प्लॉट शामिल हैं। ये संपत्तियां खुद, पत्नी, बेटा और पुत्रवधु के नाम पर है।

best money earning apps: पैसा कमाने के 1 नहीं 10 तरीके! घर बैठे इन ऐप्स से  निकाल पाएंगे पॉकेट मनी, फटाफट करें ट्राई - best money earning apps in india  in 2022

शंभूनाथ सिंह ने यूं तो वर्ष 2006 में दो प्लॉट खरीदी थी। इसके बाद करीब दस वर्ष तक अचल संपत्ति की खरीद का ब्योरा नहीं मिला है। हालांकि साल 2016 से उन्होंने जमीन खरीद ऐसे की जैसे उनके पास रुपयों की भरमार लग गई थी।

इसी वर्ष उन्होंने छपरा के विभिन्न मौजा में 4 प्लॉट खरीदे। अगले वर्ष यानी 2017 में फिर 7 प्लॉट छपरा के ही अगल-अलग स्थानों पर रजिस्ट्री कराई। एक वर्ष बाद फिर उन्होंने जमीन की खरीद शुरू की।

वर्ष 2019 में तो उन्होंने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 9 प्लॉट खरीद लिये। इसके बाद भी उनकी जमीन खरीद की भूख शांत नहीं हुई। साल 2020 और 2021 में उन्होंने पटना में एक फ्लैट के अलावा छपरा में 5 जमीन भी खरीदी। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

जेई शंभूनाथ सिंह ने जितनी अचल संपत्तियां खरीदी, इनमें ज्यादातर खुद के और पत्नी के नाम पर है। कई संपत्तियों को संयुक्त रूप से खरीदा गया है। कहीं पत्नी और पुत्रवधू तो किसी जमीन को अपने और पुत्रवधू के नाम पर संयुक्त रूप से खरीदा गया। एक प्लॉट पत्नी और उनके बेटे के नाम पर है। इन अ'[चल सं’पत्तियों की कीमत कागज पर 2,91,13,600 है। हालांकि वर्तमान में इनका बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading