एक फूल दो माली, सिरफिरे आशिक के डर से लड़की ने उठाया ये कदम….

पटना : कहते हैं कि ए’कतरफा प्यार जानलेवा होता है और इसे करने वाला किसी की जान लेने और देने, दोनों का माद्दा रखता है। एक ऐसे ही सि’रफिरे प्रेमी की करतूत सामने आई है जिसके डर से एक जोड़े को मजबूरन पुलिस की मौजूदगी में ब्याह रचाना पड़ा।  मामला प्रेम-प्रसंग का है जिसमें महबूबा तो एक है लेकिन उसके महबूब यानी आशिक दो-दो।

पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में जब थाने में ये शादी हुई तो लोग भी है’रान रह गए। थाने में पुलिस की मदद और उन्हीं की सुरक्षा में इस प्रेमी जोड़े की शादी हुई।  यह शादी थाना परिषद क्षेत्र शिव मंदिर में इसलिए कराई गई क्योंकि इन दोनों के प्रेम के बीच में एक तीसरा सि’रफिरा आ’शिक लगातार लड़की को धमकी दे रहा था। लड़की के परिवार को मारने के अलावे भी वो कई तरह की धमकी देता था साथ ही पुलिस को भी 100 डायल में फोन करता था और गु’मराह कर लड़की और उसके बहन के घर में श’राब कि गलत जानकारी देकर छा’पेमारी करवाता था।

लड़की की बहन और परिवार के सदस्यों का फोन नंबर लेकर यह ध’मकी देने का काम सोनू साव नाम के एक सि’रफिरे के द्वारा किया जाता था। यही वजह है कि लड़की और उसके प्रेमी ने थाने पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में थाना के पास मंदिर में विवाह करवाया। लड़की और लड़की के प्रेमी की शादी भी तय हो चुकी थी और सि’रफिरा उसमें आड़े आ रहा था।

दानापुर के रहने वाले सोनू कुमार से पीएमसीएच की रहने वाली अनुपमा जो फि’लहाल फुलवारी शरीफ के बिरला कॉलोनी में अपनी बहन के यहां रहती थी का प्रेम प्रसंग पिछले 7 वर्षों से चल रहा था। अनुपमा कुमारी जो कि प्रेमिका है का कहना है दोनों के परिवार वालों ने शादी भी तय कर दी थी लेकिन सि’रफिरे की वजह से लगातार परिवार डरा हुआ था।

यही वजह है कि पुलिस के पास दोनों गए और सु’रक्षित शादी करने का मांग किया जिसके बाद फुलवारी शरीफ पुलिस ने दोनों को परिवार के साथ बगल के मंदिर में पूर्व वार्ड पार्षद कौलेश्वरी देवी के नेतृत्व में शादी कराने का जिम्मा दिया। मंदिर में प्रेमी सोनू ने अपनी प्रेमिका अनुपमा को जीवन संगिनी बनाया और मां’ग भर कर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया। शादी के बाद थाना में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष रफीकुल रहमान ने भी आशीर्वाद देकर के सुखी संपन्न रहने की कामना के साथ ही दोनों को थाने से या का करते विदा किया कि दोनों में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए, साथ ही किसी तरह की मुश्किल आने पर पुलिस को कॉल करके बुलाए ताकि हम उनका मदद कर सकें।

इन दोनों प्रेमी जोड़ों को मिलाने वाली पूर्व वार्ड पार्षद कालेश्वरी देवी ने कहा कि हमारे पास यह दोनों आए थे कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए। इन दोनों की शादी पहले से ही तय हो चुकी थी लेकिन एक सिरफिरा इन लोगों को तंग कर रहा था जिसके बाद हमने फुलवारीशरीफ थाने में कंप्लेन किया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन में लेते हुए कार्रवाई शुरू की और अब दोनों की शादी हो चुकी है दोनों हंसी-खुशी घर जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading