उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों का कब आएगा चुनाव परिणाम, जाने अपडेट….

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। किसकी सत्ता में वापसी होगी और किसे वनवास झेलना पड़ेगा, यह तस्वीर साफ होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। गुरुवार यानी कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। वोटों की गिनती की शुरुआत हमेशा की तरह पोस्टल बैलेट से होगी और फिर ईवीएम खोली जाएंगी।

UP Election Result Timing: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों का कब आएगा चुनाव परिणाम, जानें- कहां देख पाएंगे हर अपडेट

उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इन्हीं ईवीएम में बंद है। फिलहाल सभी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि ईवीएम में क्या निकलता है।

उत्तर प्रदेश में एक तरफ समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दो मुख्य प्लेयर के तौर पर सामने हैं।

इसके अलावा अकाली दल, बसपा, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस समेत कई मोर्चे मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने इस बार ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा, केशव मौर्य के महान दल और जयंत चौधरी की आरएलडी जैसी छोटी पार्टियों से गठजोड़ किया है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत सभी 5 राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआती रुझान और नतीजे आप चुनाव आयोग की वेबसाइट http://www.eci.gov.in पर सुबह 8 बजे से ही देख सकेंगे। इसके अलावा आज तक, एबीपी न्यूज, जी न्यूज, एनडीटीवी समेत तमाम टीवी चैनलों पर भी आप इसके लगातार अपडेट ले सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान पर आप सुबह 8 बजे से चुनाव नतीजों का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे। यही नहीं चर्चित उम्मीदवारों में किसकी जीत हो रही है और कौन हार की कगार पर है, यह अपडेट भी आप आसानी से हमारे साथ जान सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading