मुजफ्फरपुर : पाकिस्तान के कटास राज महादेव का दर्शन कर लौटे शिव भक्त, अनुभव किए साझा…..

मुजफ्फरपुर। पाकिस्तान के कटास राज महादेश का दर्शन पूजन कर शहर लौटे शिव भक्तों का अखंड भारत पुरोहित महासभा ने अभिनंदन किया। बता दें कि शहर से 4 शिव भक्त पाकिस्तान के कटास राज महादेव का दर्शन पूजन करने गए थे। इस दौरान शिव भक्तों ने कटास राज महादेव की यात्रा व दर्शन के अनुभव साझा किए।

भगवान शिव का दर्शन कर लौटे शिव भक्त कैलाशी वंदना, कैलाशी राजेश, कैलाशी अनिल चौधरी व कैलाशी धर्मेंद्र ने बताया कि हमारे बिहार स्थित मुजफ्फरपुर शहर से सरकार के द्वारा कोई भी समुचित व्यवस्था वहां तक जाने के लिए नहीं है। बहुत तरह की कठिनाइयां है। चारों शिव भक्तों ने महादेव की प्रतिमा एवं गंगाजल राष्ट्रीय संरक्षक पंडित विनय पाठक जी को भेंट किया। इस दौरान भक्तों को गंगाजल प्रसाद स्वरूप प्राप्त हुआ।

महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े हर्षोल्लास की बात है कि पाकिस्तान जाकर महादेव का पूजन दर्शन करना हमारे जिला ही नहीं बल्कि बिहार के लिए गौरव की बात है एवं हमारी आस्था किसी भी बॉर्डर को नहीं रोक सकता। इसी आशा के साथ इन भक्तों ने वहां से दर्शन पूजन कर वापस आया।

सभी को महासभा के द्वारा अंग वस्त्र फाग पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया गया मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया सभी ने शिव भक्तों को गुलाल लगाकर अभिनंदन किया एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया वही साज पर पंडित हरि कांत पांडे शशिकांत पांडे एवं वशिष्ठ जी ने फगुआ का गीत गाकर सभी को गदगद कर दिया

मौके पर उपस्थित रहे महासभा के संरक्षक आचार्य संजय तिवारी कोषाध्यक्ष अमित तिवारी संयोजक महंत रामबालक भारती महंत पवन दास मुन्ना जी गोलू जी पंडित विश्वनाथ जी संजय पटेल जी एवं राजमाता पूजा भंडार के द्वारा भी इस महासभा को भरपूर सहयोग किया गया एवं अन्य भक्त भी यहां उपस्थित रहे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading