मुजफ्फरपुर। सड़क और नाले पर हुए अ’वैध निर्माण के खि’लाफ स’ख्ती के साथ कार्रवाई शुरू हो गई है। वार्ड-19 गोलाबांध रोड महावीर स्थान गली में नाले पर बनी पक्का सीढ़ी को जेसीबी से तोड़ा गया।
दो घरों के सामने चार फीट सीढ़ी निर्माण कर नाले को जाम कर दिया गया था। संबंधित लोगों को इस बारे में पहले ही सूचना भी दी गई थी। अ’वैध निर्माण की वजह से उड़ाही में बाधा आने पर निगम की सफाई टीम ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर अविलंब अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश जारी किया गया था।
गोलाबांध इलाके में आधा दर्जन जगहों पर इस तरह के निर्माण से नाला जाम है, जिसकी सफाई नहीं हो पा रही है। गली की चौड़ाई कम है। ऐसे में गली तक बड़े वाहन का पहुंचना मुश्किल है।

मामले में नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जहां मशीन नहीं पहुंच पा रही है, वहां अवैध निर्माण को मैन्युअल तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही शहर के सभी अंचल क्षेत्र में, जहां भी अवैध निर्माण के कारण नाला उड़ाही में बाधा आ रही है, इस बारे में निगम प्रशासन को रिपोर्ट करनी है। वहीं निगम के धावा दल को इसके लिए मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया है।


