पटना : चारा घो’टाला में सजा पाकर जे’ल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनकी किडनी अस्सी फीसदी से ज्यादा ख’राब है। इसमें कोई सुधार नहीं है, बल्कि पहले की तुलना में अधिक खराब हो गई है।
ताजा रिपोर्ट आने के बाद दवा की खुराक या दवा बदलने पर विचार किया जा रहा है। वे दो दिनों से सुस्त दिख रहे हैं। हालात ऐसे हीं रहे तो उनकी डायलिसिस करानी पड़ सकती है। लालू स्वास्थ्य कारणों से वे फिलहाल रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रिम्स में राजद सुप्रीमो के सिरम क्रेटेनाइन लेवल की जांच की गई, जो पहले के 3.5 से बढ़कर 4.1 हो गया था। सिरम क्रेटेनाइन जांच के आधार पर किडनी के काम करने की क्षमता का पता लगाया जाता है।
इसकी बढ़ोतरी से किडनी फंक्शन में कमी आने का पता चलता है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे में लालू प्रसाद यादव का डायलिसिस कर उनके रक्त को साफ करने की जरूरत पड़ सकती है।
लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. विद्यापति के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर सामान्य है। ब्लड शुगर की स्थिति भी ठीक है। उनकी किडनी सहित अन्य बीमारियों की मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है।


